नियंत्रण

नियंत्रण:
सार है ये जीवन का।
यदि कर लो खुद को नियंत्रित,
इतिहास में हो जाए नाम अंकित।

जब चलना सीख रहे थे,
तब भी नियंत्रण का अभ्यास कर रहे थे।
सामंजस्य स्थापित करने को जीवन में,
अपनी जिह्वा को कर लो नियंत्रण में।

मन का नियंत्रण मंत्र है,
तन का नियंत्रण तंत्र है,
सामंजस्य दोनो में हो जाए तो
तो जीवन ये सफल है।

चाहते हो सुख दुख में मन हो ना भ्रमित,
है समय, अभी कर लो इसे नियंत्रित।
माना समय निकला जा रहा है हर पल,
नियंत्रण का अभ्यास कर आज इस पल।

अनियंत्रित को किसने याद किया है?
नियंत्रित बुद्ध का नाम अंधकार में भी दिया है।

जो रहे नियंत्रण में प्रकृति,
तो देती है जीवन दान।
अनियंत्रित हो जाए,
तो रूप दिखाए विकराल।

देर नहीं हुई, जो हुआ सो हुआ,
तू सीधा आगे बढ़, इधर खाई तो उधर कुआं।
धैर्यवान गंभीर बन, ना हो निराश,
उठ, बैठ और कर शुरू,
तैयारी नियंत्रण की!

Writing to motivate myself. Maybe it will motivate you too.

Pic Credits: trainerslibrary.org